फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं ने लिखा भाग्य, किसे मिलेगा विधायक बनने का सौभाग्य

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जल संस्थान में बनाए गए बूथ में मतदाताओं की थर्मल स्केनिंग करती सुरक्षा कर्मी। संवा? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। कोरोना काल में सभी ने लॉकडाउन और अनलॉक को बेहद करीब से देखा। अब विधायकी के चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों की भाग्य भी ईवीएम में ‘लॉक’ हो गया है। आगामी 10 मार्च को जब जनादेश को ‘अनलॉक’ किया जाएगा तो पता चलेगा कि आखिर किस्मत किस प्रत्याशी पर मेहरबान होती है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। दोनों जिलों की छह विधानसभा सीटों के 42 प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

धारचूला विधानसभा क्षेत्र : कांग्रेस से हरीश धामी, भाजपा से धन सिंह धामी, सपा से मंजू देवी, आप से नारायण सोराड़ी, यूकेडी से रमेश सिंह थलाल, बसपा से गोविंद राम, निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह ठाकुर और कैलाश सिंह मैदान में हैं।
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र : भाजपा से उम्मीदवार बिशन सिंह चुफाल, कांग्रेस से प्रदीप पाल, आप से दीवान सिंह, सपा से सुरेंद्र सिंह गुरुंग, यूकेडी से गोविंद सिंह, निर्दलीय किशन भंडारी और अनिल सिंह मैदान में हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र : भाजपा से चंद्रा पंत, कांग्रेस से मयूख महर, सपा से विक्रम सिंह, आप से चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, बसपा से खुर्शीद अहमद, आजाद पार्टी से कार्तिक टम्टा और बतौर निर्दलीय नितिन मारकाना चुनाव मैदान में हैं।
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र : भाजपा से फकीर राम टम्टा, कांग्रेस से खजान गुड्डू, यूकेडी से हरी प्रसाद, आप से बबीता चंद्र, सपा से बलराम और बसपा से रेखा चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें