नेकिना में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्राफी के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गोरंग घाटी के मोस्टामानू में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त का मुकाबले शुरू कराए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं का बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला बीसा बजेड़ और सल्मोड़ा के बीच खेला गया। इसमें बीसाबजेड़ ने जीत दर्ज की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर, सामाजिक कार्यकर्ता भवान बिष्ट, बीडीसी सदस्य पप्पू बिष्ट, मनोज पांडेय, गौरव पोखरिया, सुभाष फुलारा समेत कई मौजूद रहे।
नैकिना बना वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता
पिथौरागढ़। मां वैष्णवी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन नैकिना बना है। मां वैष्णवी खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल नैकिना और गौड़ियागांव के बीच खेला गया। नैकिना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला पांच सेटों में 3-2 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश वक्ता यूथ कांग्रेस दीपक तिवारी, राहुल लुंठी, प्रधान मनोज बिष्ट, कुंडल बिष्ट, सुभाष पांडे, लोक गायक कैलाश कुमार, हैरी धपोला मौजूद रहे।