बेड़ीनाग। बेड़ीनाग तहसील में अभय प्रताप सिंह ने एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों के साथ बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जनता के साथ मिलकर काम करेंगे। कहा जल्द ही पांखू क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। एक वर्ष बाद स्थायी एसडीएम मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की। कहा अब विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी, पेशकार प्रकाश बाफिला, रजिस्ट्रार कानूनगो दीपक कुमार, योगेश कार्की आदि थे।