फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल के राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ विपिन का अंतिम संस्कार

Tue, 21 Oct 2025 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। इस्राइल में जान गंवाने वाले छात्र विपिन का शव बमुश्किल नेपाल में लाया गया। इसके बाद महेंद्रनगर के समीप महाकाली नदी के भुजेला घाट में नेपाल के राष्ट्रीय सम्मान के साथ विपिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बैतड़ी दोगड़ाकेदार गांव पालिका-1, रीम पुख्यौली निवासी महानंद जोशी का इकलौता पुत्र विपिन लर्न एंड अर्न स्कीम के तहत कृषि की पढ़ाई करने इस्राइल गया था। इस दौरान हमास के आतंकियों ने उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव किसी तरह से नेपाल लाया जा सका था। विपिन के शव को पिता महानंद जोशी और ताऊ रामदत्त जोशी ने शव को मुखाग्नि दी।
इससे पहले विपिन जोशी के शव पर नेपाल में इस्राइल के राजदूत समुलिक एरीबास ने अपने देश का ध्वज चढ़ाया था। नेपाल की एपीएफ के जवानों ने शव को अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में काठमांडो से इस्राइली राजदूत एवं स्टाफ के साथ जनप्रतिनिधि एवं एपीफ के जवान मौजूद रहे। इस्राइली फाॅरेंसिक लैब के अनुसार हमास के आतंकवादियों ने विपिन के माथे पर गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें