फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठी 70 साल की विमला आमा

Mon, 22 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धरमघर (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वदलीय नागरिक उत्थान मंच की ओर से चार सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा क्रमिक अनशन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को क्रमिक अनशन पर 70 वर्षीय विमला शाह आमा के साथ गीता कार्की (18) बैठी। आंदोलन को मिल रहे समर्थन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब इसमें लोगों की व्यापक भागीदारी होने लगी है।
विज्ञापन


नागरिक उत्थान मंच ने इंटर कालेज कार्कीनगर का प्रांतीयकरण करने, इंटर में विज्ञान की कक्षाओं का संचालन करने, अस्पताल भवन का काम पूरा कर डाक्टर की तैनाती करने, धरमघर में पर्यटकों की सुविधा के लिए आवासगृह बनाने, धरमघर माजखेत सड़क पर डामर करने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है।

लोगों का कहना है कि अब मांग पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। अनशन स्थल पर हुई सभा में राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र कार्की, उत्थान मंच के अध्यक्ष गंगा सिंह पांगती, पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह धर्मशक्तू, प्रधान पप्पू लाल वर्मा, हयात सिंह राठौर, चंद्रशेखर पाठक, उमा पंचपाल, मनोज कार्की, केदार महर, चंद्रा पाठक, दीपक कार्की समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें