फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जंगली जानवरों से परेशान ग्रामीण खेती छोड़ने को मजबूर

Mon, 02 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में खेतों को नुकसान पहुंचाते लंगूर। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के गांवों के ग्रामीण जंगली जानवरों से परेशान हैं। दिन में बंदर और लंगूर तो रात में जंगली सुअर फल-सब्जी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालात यह हैं कि परेशान लोग लोग खेती करना छोड़ रहे हैं और खेत बंजर हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के रावल गांव, हनेरा, खतेड़ा, लाली सहित अन्य गांवों में बंदर, लंगूरों ने फलों और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है। वहीं जंगली सुअरों ने खेत खोद डाले हैं इससे मिर्च, बैंगन, गोभी सहित अन्य सब्जियों की पौध बर्बाद हो गई है।
विक्रम सिंह, हरि सिंह, गोपाल सिंह, चंद्रशेखर, गोविंद बल्लभ, हीरा सिंह ने कहा कि बंदर और लंगूर फलों, बागवानी को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों के भीतर घुसकर सामान उठा ले जा रहे हैं। भगाने पर बंदर हमला भी कर रहे हैं इससे लोग दहशत में हैं। कहा जंगली जानवर उनकी मेहनत बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के किसान खेती से किनारा करने लगे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें