फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रई पुल से ग्रिफ बैंड तक लगा जाम, लोग हुए परेशान

Mon, 02 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सोमवार को रई में जाम लगने से आधे घंटे तक फंसे रहे वाहन। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्किंग की कमी के कारण सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों को पार्क किए जाने से जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। सोमवार को जाम लगने के कारण रई पुल से लेकर ग्रिफ बैंड तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। रई पुल से सनवाल बैंड तक करीब आधा किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जाम के चलते लगभग आधे घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। इससे पैदल चल रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रई पुल के साथ ही ग्रिफ बैंड पर भी जवानों की तैनाती की मांग की है। इधर, जनमंच के संयोजक भगवान रावत और सुबोध बिष्ट का कहना है कि सड़कों के किनारे राहगीरों के चलने के लिए भी स्थान होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें