फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कबड्डी में बेड़ीनाग, खो-खो वाॅलीबाल में डीडीहाट ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर -17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में बेड़ीनाग प्रथम, मुनस्यारी द्वितीय, विण तृतीय और खो-खो में डीडीहाट प्रथम, बेड़ीनाग द्वितीय, मुनस्यारी तृतीय और वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीडीहाट प्रथम, मूनाकोट द्वितीय, कनालीछीना तृतीय रहे।
विज्ञापन

बुधवार को स्टेडियम में जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी ने अंडर-17 आयु बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 60 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, दीपा द्वितीय, अंजली तृतीय और 600 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, अर्चना द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में किरन प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, सोनिया तृतीय और ऊंची कूद में लक्ष्मी प्रथम, सुहानी द्वितीय, दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और प्रमाणपत्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, कुलदीप, हेमा पांडे, जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, गंभीर बोरा मनोज वर्मा, राजेंद्र दिगारी, सतीश पंत, खड़क सिंह, सुशीला कापड़ी, हयात भंडारी, धीरज जोशी प्रभु, सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें