फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: शिक्षकों की तैनाती की मांग, बच्चों समेत ग्रामीणाें ने जमकर किया प्रदर्शन; दूसरे दिन भी अनशन जारी

Tue, 30 Jul 2024 06:37 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला के राजकीय इंटर कालेज जुम्मा में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणाें का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
राइंका जुम्मा में ग्रामीणों का अनशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के राजकीय इंटर कालेज जुम्मा में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणाें का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

विद्यालय परिसर में अभिभावक संघ अध्यक्ष बिशन सिंह और नंदन सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनका कहना था कि जब तक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: "मेरे मौत का जिम्मेदार..." सुसाइड नोट लिखकर मैनेजर ने लगा लिया फंदा, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


बिशन सिंह धामी ने कहा कि पिछले लंबे समय से शिक्षा विभाग और प्रशासन को शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर ज्ञापन दे रहे है लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। क्रमिक अनशन पर मनोज धामी, गोपाल बोरा, जीवन धामी, गगन धामी, राम बोरा, कुंदन धामी, चंद्र धामी, कुंदन धामी आदि बैठे। मातृ शक्ति मीना देवी, बीनू, पार्वती, कलावती, रजो देवी अनशनकारियों के समर्थन में बैठीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें