प्रदर्शन करते के ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
बिजली की कटौती से नाराज पुंगराऊं घाटी में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई गांवों के ग्रामीणों को अंधेरे में ही काम करना पड़ता है। बिजली नहीं होने से वन्य जीवों का भी भय बना रहता है। ऊर्जा निगम की मनमानी से घाटी के करीब 20 हजार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना था कि कारण पूछने पर विद्युत विभाग के कार्मिक लोड नहीं होने की बात कह देते हैं। प्रदर्शन करने वालों में पुंगराऊं घाटी विकास समिति के के अध्यक्ष हर्ष बृजवाल, सचिव लक्ष्मण कार्की, हर्ष माहरा, पंकज माहरा, चंचल रावत, मनोज कार्की, गिरीश जोशी, मनोज, राजू कार्की, प्रवीण कार्की आदि मौजूद रहे।