सड़क सुधारीकरण और पुल की मांग को लेकर धरने पर बैठे मूनाकोट के ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। सड़क का कार्य पूरा कराने और पुल निर्माण की मांग को लेकर धारी, बेलतड़ी और क्वारबन के ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
मंगलवार को दूसरे दिन दीवान सिंह, शमशेर बहादुर, रमेश राम और ललित कुमार धरने पर बैठे। ग्राम प्रधान योगेश सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई ने क्षेत्र को सड़क से जोड़ने की बजाय तोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अविलंब मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। बता दें कि सड़क की मांग को लेकर दो वर्ष पहले भी क्षेत्र के लोग 82 दिनों तक धरने पर बैठे। अब ग्रामीण एक बार फिर से आंदोलित हैं। संवाद