फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी संक्रमित बच्चे तंदुरुस्त, जल्दी हरा देंगे कोरोना को

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बाजार से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पर स्थित अल्मिया गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहां रहने वाले संक्रमित बच्चों और ग्रामीणों का हाल जाना। अल्मियागांव में संक्रमित हुए सभी 10 बच्चों ने बताया कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। जल्दी ही सभी कोरोना को हराएंगे।
विज्ञापन

चार जून को आरटीपीसीआर की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत के 45 से 80 साल के 50 लोग पॉजिटिव पाए गए जबकि आठ से 17 साल तक के नाबालिग पॉजिटिव निकले थे। एक ग्राम पंचायत में अधिक लोगों के संक्रमित मिलने पर इसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
नौ जून को सीएमओ डॉ. एच सी पंत ने अल्मियागांव में पहुंचकर संक्रमित बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लेकर उनमें सकारात्मक सोच का जोश भरा था। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ इस कोरोना काल में स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए थे। उनकी सलाह के अनुुसार स्वयं को बेहतर और तंदुरुस्त पा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें कोरोना किट मिल चुकी हैं। दवा खाकर वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। उम्मीद जताई कि जल्दी ही सभी संक्रमित कोरोना को हराएंगे। उसी गांव के 45 से 80 साल के 26 संक्रमित लोगों ने बताया कि उन्हें भी कोई परेशानी नहीं हैं।
वे स्वास्थ्य कर्मियों के निर्देश का पूरा पालन कर वह स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वहां से डेढ़ किमी दूर ओखलगांव गांव में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे। वहां से दो किमी दूर डुंगरी गांव के पांच संक्रमित बच्चे भी खुश दिखाई दिए। इसी गांव के 19 संक्रमित लोग भी बेहतर स्थिति में हैं।
अल्मियागांव के प्रधान होशियार सिंह नेगी ने बताया कि संक्रमित सभी लोगों के स्वास्थ्य पर रोज नजर रखी जा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। होम आइसोलेेट लोगों को दवा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें