फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी तो चढ़ा धारी धूमलाकोट के ग्रामीणों का पारा, किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के धारी-धूलाकोट में जल जीवन मिशन के तहत लगे कनेक्शनों से पानी नहीं टपकने से ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। उन्होंने योजना के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पेयजल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को धारी धूमलाकोट के ग्रामीणों ने पेयजल निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछाई गई। योजना के नाम पर खानापूर्ति कर सूखे नल खड़े कर दिया जिनमें आज तक पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। कागजों में योजना पूरी दिखा दी गई है। ऐसे में साफ है कि योजना के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जांच होनी चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और नलों में पानी नहीं टपका तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान अनूपा देवी, राजेश कुमार, शांति देवी, सुनीत देवी, सरस्वती देवी, इंद्रा देवी, शोभा देवी, बहादुर राम, बसंत राम, गणेश राम, दयाल राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

स्कूलों को नहीं दिया गया है पानी
ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र काकड़पानी में भी पेयजल कनेक्शन लगाया जाना था। कागजों में योजना पूरी होने के बाद भी इन संस्थानों में पानी नहीं पहुंचा है। विद्यार्थी घरों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के सिर्फ हवाई दावे किए गए और इसके नाम पर पैसों की बर्बादी की गई है। योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें