फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हेली यात्रा का विरोध करने गुंजी रवाना हुए ग्रामीण

Thu, 02 May 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास जनजाति संघर्ष समिति ने पर्यटन विभाग की ओर से संचालित आदि कैलाश और ओम पर्वत के हेली दर्शन यात्रा का विरोध किया है। इसके लिए 20 से अधिक ग्रामीण गुंजी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में व्यास घाटी के होम स्टे और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा है कि हेली और बाहरी क्षेत्रों से लाए गए वाहनों से यात्रा का विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार ने यात्रा पर रोक नहीं लगाई है। नबियाल ने कहा कि पर्यटन विभाग बिना पंजीकरण के वाहनों से यात्रियों को यात्रा करा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गुंजी के मनेला में पर्यटन विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें