फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय तैराकी में विहान ने जीते चार पदक

Mon, 20 Jul 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा निवासी विहान पुनेठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किए। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से 16 और 17 जुलाई को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। मूल रूप से ठाड़ाढुंगा निवासी तथा वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहे पेट्रोलियम वैज्ञानिक एवं सलाहकार डॉ. अशोक पुनेठा और श्वेता पुनेठा के पुत्र विहान पुनेठा ने 100 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीते। वहीं 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (आईएम) और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के करीब 150 तैराकों ने भाग लिया। विहान की इस सफलता पर चंपावत जिले के खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें