फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक माह बाद आया सिलिंडरों का वाहन, फिर भी खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

Wed, 24 Jul 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अस्कोट में रसौई गैस सिलिंडर के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। लगातार बारिश के चलते एक महीने बाद आया रसोई गैस सिलिंडरों का वाहन फिर भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाया। इससे आक्रोशित लोगों ने तीन दिन में सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र में एक माह से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई थी। बुधवार को जैसे ही सिलिंडर का वाहन पहुंचा लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों को सिलिंडर के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। बावजूद इसके कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सके।
सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पाल, डिगर सिंह, महेंद्र जेठी, कैलाश पाल, नारायण सिंह ने बताया गांवों से लोगों के पहुंचने तक सिलिंडर खत्म हो गए। इससे उन्हें मायूस लौटना पड़ा। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने गैस प्रबंधक से खोलिया गांव, देवल में अलग से वाहन भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने सिलिंडर भेजने से पहले सूचना देने को भी कहा है।
विज्ञापन

गैस कर्मचारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 222 सिलिंडर लेकर आए थे। जिन्हें विभिन्न जगहों पर वितरित किया गया। बताया कि अस्कोट में करीब 40-45 लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाया है। कहा कि छूट गए लोगों को एक सप्ताह के अंदर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें