फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल खत्म होने से वाहनों के पहिये जाम

Wed, 14 Nov 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीजल के लिए लगी वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले भर में पेट्रोल-डीजल की जबरदस्त किल्लत हो गई है। पिथौरागढ़ नगर के पांच पंपों में पेट्रोल-डीजल समाप्त होने से सैकड़ों वाहन खड़े हो गए हैं। तीन पंपों में बृहस्पतिवार तक पेट्रोल-डीजल पहुंचने की संभावना है। सल्मोड़ा स्थित पंप में भी पेट्रोल-डीजल समाप्त होने से वाहन चालक परेशान रहे।

विज्ञापन


दिवाली पर्व के दौरान टैंकरों के नहीं पहुंचने से शुरू हुई पेट्रोल एवं डीजल की किल्लत अब भी बनी है। नगर में स्थित छह पंपों में से पांच पंपों में पेट्रोल-डीजल समाप्त हो गया है। मंगलवार देर शाम तक नगर के टनकपुर रोड स्थित एक पंप में वाहनों की कतार लगी थी। इस पंप में भी शाम लगभग सात बजे पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया। इसके बाद कई वाहन चालक पेट्रोल-डीजल के लिए भटकते रहे। बुधवार सुबह स्थिति और अधिक खराब हो गई। सुबह के समय सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक पेट्रोल-डीजल की उम्मीद में हाइडिल गेट स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे।

वाहनों की कतार लगने से वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। विण से भी वाहन चालकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। पंप में पेट्रोल-डीजल नहीं होने से चालकों ने सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए, जबकि अधिकतर लोगों के दोपहिया वाहन घरों में ही खड़े हैं। उधर, मुनस्यारी में भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी है। पूर्ति विभाग के अनुसार टैंकर के रास्ते में खराब होने से मंगलवार शाम पेट्रोल-डीजल नहीं पहुंच पाया था।
विज्ञापन


वाहन के खराब होने से विण में बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल नहीं पहुंच पाया। शाम तक टैंकर पहुंच जाएगा। तीन पंपों के लिए प्लांट में वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरा जा रहा है। बृहस्पतिवार तक 6-6 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल के टैंकर पहुंच जाएंगे। सल्मोड़ा स्थित पंप में भी पेट्रोल-डीजल उपलब्ध हो जाएगा।  -मनोज बर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें