फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोलीहोट के टुंडाचौड़ा गांव में पहली बार पहुंची गाड़ी, खुशी से झूल उठे ग्रामीण

विज्ञापन
गंगोलीहाट के टुंडा चौड़ा में सड़क बनने के बाद जब बुधवार को वाहन पहुंचे तो लोग खुशी से झूम उठे। संव - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विकासखंड के टुंडाचौड़ा ग्राम गांव में पहली बार गाड़ियों के पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी है। प्रधान मनीषा देवी और गोविंद सिंह के साथ गांव के युवाओं ने शासन-प्रशासन को आइना दिखाकर श्रमदान से सड़क निर्माण किया था।
विज्ञापन

टुंडाचौड़ा की प्रधान मनीषा देवी और उनके पति गोविंद सिंह की पहल के बाद 12 दिन की कड़ी मेहनत और आसपास के 3 गांवों के सहयोग से सड़क का निर्माण किया था। समाज सेवी राम सिंह बिष्ट ने सड़क के निर्माण के लिए दो जेसीबी लगाकर ग्रामीणों की मदद की। विधायक मीना गंगोला, सीएम के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट और राजेंद्र जोशी ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया।
टुुंडाचौडा और दुगई आगर ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण में रोड़ा बनी चट्टान को काटने का खर्चा खुद उठाया। ग्रामीणों की मेहनत से सड़क टुंडाचौड़ा के साथ ग्राम पंचायत दुगई आगर और इटाना तक सड़क निर्माण हो चुका है। सड़क निर्माण के बाद इन गांवों में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें