फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ब्रेक फेल होने से पलटा वाहन, आदि कैलाश से लौट रहे यात्री घायल

Tue, 21 May 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर पलटा आदि कैलाश यात्रियों का वाहन। स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख सड़के पर मंगलवार को आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन बुंदी के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। एसएसबी ने सभी घायलों को कैंप में ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे बुंदी पुल के पास आदि कैलाश से धारचूला की ओर आ रहा वाहन (यूके 05 सीए 0828) ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में चालक और पांच यात्री सवार थे। सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश पुनेठा ने बताया कि सभी यात्री नोएडा (यूपी) के हैं। सभी यात्रियों को सीमा चौकी बुंदी लाया गया जहां उनको प्राथमिक इलाज दिया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को दूसरे वाहन से धारचूला के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें