कनालीछीना/पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने नाबालिग को दोपहिया वाहन देने पर अभिभावक का 25,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया है। साथ ही वाहन को सीज कर रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी है।
एसपी रेखा यादव के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग के दौरान पुलिस ने कनालीछीना निवासी एक नाबालिग को दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने नाबालिग की काउंसिलिंग कर अभिभावक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत पच्चीस हजार रुपये का चालान जारी किया। इसके बाद वाहन को सीज कर रिपोर्ट कोर्ट के लिए भेज दी है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो अभिभावक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।