फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के बीच विकास कार्यों पर बनी सहमति

Mon, 20 Jan 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला में भारत और नेपाल के दार्चुला जिला प्रशासन के अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें आंतरिक सुरक्षा सहित विकास कार्यों के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल से सूचनाओं का आदान प्रदान करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सभागार धारचूला में पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी और नेपाल के दार्चुला के जिलाधिकारी यज्ञराज जोशी की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें संयुक्त रूप से आंतरिक सुरक्षा, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने, किसी भी तरह की आपदा के दौरान तत्काल सूचना देने, सीमा क्षेत्र में विकास कार्यों के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल के साथ ही सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की गई।
बैठक से पूर्व दोनों देशों के जिलाधिकारियों ने एक-दूसरे को पुष्पगुच्छ दिया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने नेपाल के डीएम को नारायण आश्रम का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह के अलावा, बीआरओ, एसएसबी के अधिकारी और दार्चुला नेपाल से आए अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें