फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Snow: दारमा-व्यास घाटी में बर्फबारी, स्थानीय लोग खुश; पर्यटकों ने जमकर की मस्ती, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Apr 2024 02:01 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

पिथौरागढ़ में दारमा घाटी के उच्च हिमालयी 14 गांवों में अचानक मौसम बदल गया है। यहां जमकर हिमपात हुआ है। प्रसिद्ध पंचाचूली घूमने गए पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया। वहीं, व्यास घाटी में भी हल्की बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के उच्च हिमालयी 14 गांवों में अचानक मौसम बदल गया है। यहां जमकर हिमपात हुआ है। प्रसिद्ध पंचाचूली घूमने गए पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया। बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। व्यास घाटी में भी हल्की बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर के समय अचानक मौसम खराब होने लगा जिसके बाद हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। ग्राम दांतू में होम स्टे संचालक अभिराज सिंह दताल ने बताया कि पर्यटन विभाग के 30 सदस्यों की नेचर गाइड टीम के साथ कुछ यात्री पंचाचूली ग्लेशियर देखने आए थे। उन्होंने बताया की पहाड़ों पर एक फुट और गांव में छह इंच बर्फ पड़ चुकी है।

पर्यटक और गाइड की टीम ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। व्यास घाटी के सातों गांवों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। तवाघाट-लिपुलेख सड़क के गुंजी तक और गुंजी से कुटी तकसड़क खुली हुई है। बता दें कि दारमा घाटी की सड़क खुलने के चार सप्ताह में लगभग सौ से अधिक यात्री पंचाचूली ग्लेशियर देखने के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat: घरों में गंदा पानी आने से भड़के लोग, जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की दी चेतावनी
 
Trending Videos

बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुटी-ज्योलिंगकांग सड़क बंद
बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद कुटी से ज्योलिकांग तक वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद है। बीआरओ की जेसीबी सड़क से बर्फ से हटाने का कार्य कर रही है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सड़क खुलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर व्यास घाटी के सातों गांवों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की सूचना है। बर्फबारी के बाद तवाघाट-लिपुलेक सड़क के गुंजी तक और गुंजी से कुटी और गुंजी से नाभीदांग की सड़क खुली होने से वाहनों की आवाजाही जारी है। वहीं, कुटी से ज्योलिकांग 15 किलोमीटर की सड़क में चार से पांच फुट बर्फ होने से बीआरओ को सड़क खोलने में दिक्कतें हो रही। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद है। बीआरओ की टीम जेसीबी मशीन से सड़क में जमे बर्फ को हटाने का काम कर रही है।

बीआरओ के अधिकारियों ने बताया की अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सड़क खुल जाने की उम्मीद जताई। बता दें कि,  कुटी से ज्योलिकांग के बीच सड़क में भारी बर्फ होने के कारण आदि कैलाश पर्वत के यात्री और आमजन का आवाजाही बंद है। साथ ही ज्योलिकांग में बर्फ होने से शिव मंदिर के कपाट भी बंद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें