फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: फिर एसएसबी के जवान बने फरिश्ते, बर्फबारी में फंसे पांच पर्यटकों को बचाया; कुछ यूं किया रेस्क्यू

Fri, 02 Feb 2024 07:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

Pithoragarh Snowfall: धारचूला में 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट की 'ई' कंपनी गर्ब्यांग ने कमांडेंट मधुकर अमिताभ के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीतापुल की ओर बर्फबारी के बीच फंसे पांच यात्रियों को रेस्क्यू किया।
 
विज्ञापन
बर्फबारी के बीच फंसे यात्री और वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के धारचूला में 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट की 'ई' कंपनी गर्ब्यांग ने कमांडेंट 11वीं वाहिनी मधुकर अमिताभ के आदेश पर कार्रवाई करते हुए गर्ब्यांग से डेढ़ किमी आगे सीतापुल की ओर बर्फबारी के बीच फंसे पांच यात्रियों को रेस्क्यू कर सकुशल कैंप तक पहुंचाया।

विज्ञापन


एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी  को पांच लोग ऊं पर्वत के दर्शन के लिए गए थे। मौसम खराब होने व बर्फबारी होने के कारण यात्री वहां तक नहीं पहुंच पाए। उन्हें गुंजी एसएसबी कैंप में रुकना पड़ा। गूंजी से वापसी के दौरान वाहन संख्या UP 53 ER 0001 बर्फबारी के बीच मार्ग में फंस गई। जिसमें पांच लोग ( दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे) शामिल थे। सभी लोग उत्तर प्रदेश (गोरखपुर, राप्ती नगर, फेज-IV) के रहने वाले थे।

ये पढ़ें- बर्फबारी के बाद खिल उठीं वादियां: धूप में चांदी की तरह चमके पहाड़, किसी का भी मन मोह लेंगी ये तीन तस्वीरें
विज्ञापन


जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 जवानों की टीम के साथ समवाय प्रभारी निरीक्षक योगेश पुनेठा मौके पर पहुंचे और गाड़ी के साथ सभी को सकुशल रेस्क्यू कर आईडी प्रूफ चेक करके समवाय मुख्यालय गर्ब्यांग लाए। समवाय पहुंचकर सभी लोगों को चाय-नाशता करवाया व उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया। दो फरवरी को सभी लोग शाम धारचूला की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


बता दें कि, चीन सीमा के व्यास घाटी में पिछले दो दिन भारी मात्रा में हिमपात होने से तवाघाट लिपुलेख सड़क में बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरा हुआ है। प्रशाशन द्वारा लोगों से अपील की है कि सड़क से बर्फ हटने के बाद ही आवाजाही शुरू करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें