फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 12 फरवरी से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए चलेगी विमान सेवा, जानें शेड्यूल

Fri, 02 Feb 2024 01:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

अगर मौसम साफ रहा तो नैनीसैनी हवाई अड्डे से 12 फरवरी से पंतनगर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। आज देहरादून ने यात्रियों को लेकर नैनीसैनी हवाई अड्डे पहुंचेगा।
विज्ञापन
हवाई सेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में अगर मौसम साफ रहा तो नैनीसैनी हवाई अड्डे से 12 फरवरी से पंतनगर के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। आज देहरादून ने यात्रियों को लेकर नैनीसैनी हवाई अड्डे पहुंचेगा।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के लोग नियमित हवाई सेवा शुरू होने से उत्साहित हैं। फ्लाई बिग कंपनी 12 फरवरी से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करेगी। फ्लाई बिग कंपनी के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून से पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे पर सुबह 10:30 बजे 19 सीटर विमान 14 यात्रियों को लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि अच्छी बुकिंग मिल रही है। विमान का किराया सिटिंग कैपिसिटी के आधार पर रखा गया है। विमान का न्यूनतम किराया 1999 रखा गया है। अगर विमान में सीटें कम होंगी तो फिर यात्रियों को थोड़ा महंगा टिकट खरीदना पड़ेगा। फ्लाई बिग कंपनी लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयार है।

ये पढ़ें- Uttarakhand: बीमार पिता को एम्स लेकर जा रही थी बेटी, रास्ते में हो गया एक्सीडेंट; एक की मौत
विज्ञापन


वर्षों की मांग हुई पूरी : महर
कांग्रेस विधायक मयूख महर ने नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीमांत जिला पिथौरागढ़ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने से लोगों में उत्साह है। सीमांत जिला आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। लोगों को आपातकाल में देहरादून या पंतनगर पहुंचने में आसानी होगी। 
विज्ञापन


आज से नियमित हवाई सेवा शुरू होगी। सारी तैयारियां प्रशासन ने पहले ही पूरी कर ली हैं। यात्रियों का स्वागत भी किया जाएगा। - आशीष कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें