फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: UCC राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों पर कर रहा कुठाराघात, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 06:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य के मूल निवासियों के साथ कुठाराघात है। 
विज्ञापन
Pithoragarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य के मूल निवासियों के साथ कुठाराघात है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को उक्रांद कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद सरकार वाहवाही लूट रही है। इसमें राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया है। यूसीसी में उल्लिखित अधिसूचना की तीन (ड) की तीन, चार और पांच बिंदु में स्थायी निवास की पात्रता को सरल कर उल्लेख किया है जो व्यक्ति राज्य में कम से कम एक वर्ष से निवास कर रहा है और राज्य और केंद्र सरकार की योजना का लाभार्थी हो या संस्था का स्थायी कर्मचारी है जो राज्य के भीतर कार्यरत है। इसकी उक्रांद निंदा करता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: ई-रिक्शा का संचालन करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

राज्य के मूल निवासियों के हक हकूक के साथ किए गए खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रशेखर कापड़ी, एडवोकेट निर्मल चौधरी, जगत मेहता, दलीप धामी, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी, गणेश उप्रेती, हरी ओम मनोला, गीता जमवाल, प्रेम सिंह बोहरा, एलएम उप्रेती, रेनूका देवी, राधिका शर्मा, गंगा धामी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें