फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ का उर्ग और चंपावत का खर्क कार्की बना आदर्श संस्कृत ग्राम

Sun, 10 Aug 2025 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंपावत में कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय चंपावत के कक्षा सात के छात्र शुभम पांडे सीएम से वर्चुअल स
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ का उर्ग गांव और चंपावत जिले का खर्क कार्की संस्कृत ग्राम बन गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह 11 बजे देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में बनाए गए संस्कृत ग्रामों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट विकासखंड के उर्ग गांव को संस्कृत गांव घोषित होने पर रविवार को गांव के पंचायत घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा ही नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा है। वेद-पुराणों सहित अन्य ग्रंथों की रचना संस्कृत भाषा में ही की गई है। भाजपा जब पहले सत्ता में आई थी उस समय संस्कृत को द्वितीय राजभाषा की मान्यता दी थी। अब हर जिले में एक संस्कृत ग्राम खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन ग्रामों में एक संस्कृत शिक्षक की नियुक्ति भी की गई है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ के संस्कृत ग्राम उर्ग को अब नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मूनाकोट की बीडीओ आशा मेहता, सीईओ हरक राम कोहली, सहायक निदेशक प्रेम प्रकाश समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सीएम ने छात्र से किया संस्कृत में संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के आदर्श संस्कृत ग्राम खर्क कार्की का लोकार्पण यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खर्क कार्की के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की प्रधान मीना कार्की ने की। मुख्य अतिथि दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, शंकर पांडेय रहे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय चंपावत के कक्षा सात के छात्र शुभम पांडे से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने छात्र से संस्कृत भाषा में बातचीत कर उसकी शिक्षा और प्रगति की जानकारी प्राप्त की और उसे प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने कहा कि आदर्श संस्कृत ग्राम योजना भाषा के संरक्षण के साथ ही हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। वहां सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा चंपावत डॉ. यशोदा प्रसाद सेमल्टी, संस्कृत ग्राम प्रशिक्षक सूरज जोशी, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य सीएस जोशी, डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा, डीईओ माध्यमिक प्रकाश सिंह जंगपांगी, डीईओ प्रारंभिक तेज सिंह, स्वीप समन्वयक जीवन चंद्र कलोनी, वाराही देवी संस्कृत विद्यालय देवीधुरा और श्री कूर्मांचल ऐंग्लो संस्कृत विद्यालय स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें