फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अनुपस्थित मिले उरेडा के कनिष्ठ अभियंता, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 10 Nov 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकास भवन में उरेडा के कनिष्ठ अभियंता बगैर अवकाश के अनुपस्थित मिले। डीएम ने संबंधित अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी मेज पर नाम पट्टिका लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई सोमवार सुबह अचानक विकास भवन पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान उरेडा के कनिष्ठ अभियंता बगैर अवकाश के अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनका स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने कहा कि यदि ठोस कारण सामने नहीं आए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय पर अपने कार्यालय पहुंचना होगा। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों की निगरानी रखने के साथ ही दस्तावेज को सही तरीके से संभालने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें