फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शहीद के गांव की सड़क पर डामर करने की मांग पर प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देवलथल बाजार में सड़क पर डामर करने की मांग पर प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहीद गिरीश सिंह सामंत के गांव को जोड़ने वाली मेलापानी-उड़ई सड़क की बदहाली के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द सड़क पर डामर कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। आरोप लगाया कि विभाग सिर्फ कहीं-कहीं पर पैच वर्क कर खानापूरी कर रहा है।
विज्ञापन

देवलथल क्षेत्र के लोगों ने मुख्य बाजार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभाग मेलापानी-उड़ई सड़क पर पैच वर्क कर रहा है जबकि पूरी सड़क से डामर उखड़ चुका है। सिर्फ गड्ढे भरकर जिम्मेदारी निभाई जा रही है। बदहाल सड़क से क्षेत्र की बड़ी आबादी खतरे के बीच सफर कर रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर सड़क पर डामर नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गोकुल कुमार, दीपक सिंह, डुंगर कुमार, विक्रम सिंह, हरीश सिंह, महेश राम, लोहाकोट के प्रधान कुंदन सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें