फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 12 फरवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे उपनल कर्मी

Tue, 06 Feb 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में गेट मीटिंग के दौरान मांगें उठाते उपनल कर्मी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। तय किया गया कि 12 फरवरी से उपनल संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन को कई बार पत्र भेजे गए इसके बावजूद वार्ता के लिए आज तक उन्हें नहीं बुलाया गया। अब नियमित रोजगार देने के बजाय बिना कारण बताए नौकरी से हटाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन एलएलपी को वापस लेने और उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय को लागू करने, उपनल कर्मियों के वेतन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता देने आदि मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।
जिला संयोजक हिम्मत सिंह, त्रिभुवन बसेड़ा, दिनेश पंत के नेतृत्व में हुई गेट मीटिंग में सेवायोजन, आपदा, निर्वाचन, आईटीआई, श्रम विभाग, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, उच्च शिक्षा, एसआईटी आदि विभागों के उपनल कर्मी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें