उपनल कर्मचारियों ने सरकार ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले भर के कार्यालयों में तैनात उपनल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने काले फीते बांधकर आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने शीघ्र समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को उपनल कर्मियों ने कहा कि न्यायालय के समान कार्य के लिए समान वेतन देने के आदेश के बाद भी उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। उपनल कर्मचारियों की नियमित करने की मांग को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 09 नवंबर 2019 से उपनल कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने के आदेश के बाद भी वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। उल्टा उपनल कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया जा रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह बसेड़ा , नरेश रौतेला, दीपक खाती, पीतांबर दत्त, किशोर जोशी, पीएस धामी, विमल धामी, मनीष जोशी, पार्वती, पंकज सिंह, कवींद्र जोशी, कविंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, पुष्कर भाटिया, एमएस धौनी, दिनेश सिंह, लेखराज नित्वाल, बसंत भट्ट सहित कई लोग शामिल रहे।