पिथौरागढ़ महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते यूओयू के प्रवक्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड विश्वविद्यालय के घर-घर शिक्षा पहुंचाने के अभियान के तहत मुक्त विश्वविद्यालय की टीम ने बुधवार को एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में विद्यार्थियों के बीच जाकर प्रचार प्रसार किया।
इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों में भी विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विषयों की जानकारी दी गई।
प्रचार कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के राजेंद्र सिंह क्वीरा, डॉ.कमल देवलाल और डॉ.श्याम सिंह कुंजवाल ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को यूओयू के कोर्सेज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी रेगुलर कोर्स के साथ यूओयू से डिप्लोमा या सर्टीफिकेट कोर्स कर सकता है। यूओयू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली आज के समय में नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत कारगर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.ओपीएस नेगी की ओर से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक दूरस्थ शिक्षा का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यूओयू की टीम ने कई निजी संस्थानों में भी दूरस्थ कोर्सों की जानकारी दी। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने मुनस्यारी, थल, मुवानी, नाचनी, तेजम और डीडीहाट आदि क्षेत्रों में जाकर दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से जुड़कर लाभ उठाने का आह्वान किया।