फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने के लिए गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी:नेगी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित जिला सभागार में बैठक करते पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिले के भ्रमण पर पहुंचे ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले से पलायन रोकने के लिए विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में अधिकारियों से सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि गांव से पलायन को रोकने के लिए सबसे पहले गांव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा।
विज्ञापन

जब तक गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, तब तक पलायन की समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन गांवों की अर्थव्यवस्था बेहतर है, उन गांवों से पलायन कम हुआ है। विभिन्न विभागों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति को मिल जाए तो गांव नहीं छोड़ेगा। उन्होंने बताया कि पौड़ी और अल्मोड़ा जनपद के कुछ क्षेत्रों से पलायन बढ़ा है। अन्य जनपदों की तुलना में पिथौरागढ़ से पलायन कम हुआ है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोेकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी।
सीडीओ ने कहा कि विभागों के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाने के लिए अधिकाधिक फेडरेशनों को तैयार कर कृषि, औद्यानिक, पशुपालन और जड़ीबूटी, फूलों की खेती के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने फसलों और मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी ने उद्यानीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि जिले में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। जिले में अधिकाधिक पशुपालकों को योजनाओं का लाभ देकर इसे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

आयोग से आए अपर आयुक्त ग्राम्य विकास/सदस्य सचिव पलायन आयोग डॉ.आरएस पोखरिया, पलायन आयोग के क्षेत्रीय अधिकारी जीबी चंचलानी, स्टाफ आफीसर जीएस धामी, परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें