फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंडर द स्काई ’ फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई

Sat, 10 Oct 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के भाटकोट निवासी एहसान बख्श निर्देशित बाल फिल्म ‘अंडर द स्काई’ इस बार 19वें इंटरनेशनल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के लिए चुनी गई है। फेस्टिवल 14 से 20 नवंबर तक हैदराबाद में होगा। मुंबई से फिल्म के निर्देशक एहसान बख्श ने बताया कि यह फिल्म इससे पहले कुमाऊं के कई विद्यालयों में 25 हजार बच्चों को दिखाई जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिल्म का पात्र भारत और नेपाल के बार्डर के गांव में रहने वाला 12 वर्षीय बच्चा है। जो पीढ़ियों से चले आ रहे  अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए संघर्ष करता है। आखिरकार उसे जीत मिल जाती है और सामाजिक परिवर्तन को लेकर शुरू की गई उसकी लड़ाई को पूरा समाज मान्यता देता है। गांव बाद में अंधविश्वास के रास्ते को छोड़कर प्रगति के रास्ते पर बढ़ने लगता है। एहसान ने बताया कि फिल्म में सारे पात्र उत्तराखंड के हैं और इसकी शूटिंग भी उत्तराखंड की पहाड़ियों में ही हुई है। मुख्य पात्रों में स्वप्निल विजय, प्रतिभा पंत, अनुराग आनंद, प्रियांशु पलड़िया, वैदेही पलड़िया, सुरेश शर्मा, कैलाश कांडपाल, सुनील पंत, देवकीनंदन भट्ट, केदार पलड़िया, राजू पांडे, जुगल पंत, अंकुर जैसर शामिल हैं। एहसान ने इससे पहले अंबर धरा धारावाहिक में कथा लेखन किया था। इस सीरियल की खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें