फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में कई विषयों में प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं, विज्ञान के उपकरणों की व्यवस्था नहीं है। तमाम कक्षाओं में अतिरिक्त प्रवेश तो दे दिए गए लेकिन विद्यार्थियों के बैठने का इंतजाम नहीं किया गया है। छात्रों ने रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने और प्रयोगशाला में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रनेता महेंद्र देउपा के नेतृत्व में एकत्रित छात्रों ने कहा कि एक ओर इस कालेज को आदर्श कालेज का दर्जा देने की बात प्रचारित की जा रही है दूसरी ओर कालेज में सुविधाओं का घोर अभाव है। भौतिक विज्ञान विषय में पांच प्राध्यापकों के स्थान पर मात्र तीन काम कर रहे हैं। गृह विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में रिक्त पद नहीं भरे गए हैं। एमएससी और बीएससी में प्रयोगशाला में उपकरणों की भारी कमी है। इस तरह की स्थितियों में कालेज में शैक्षिक माहौल नहीं बन पा रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मुकेश भट्ट, भूपाल भट्ट, दीपक ठकुराठी, मोहित कलपासी, जगत सिंह जेठा, गौरव गिरी, गौरव तिवारी, दीपेश पंत, विपिन कलपासी, भरत कलपासी, नीरज धामी, भरत सिंह, कमल पांडे समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें