फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित खड़े वाहनों से थल बाजार में लगा एक घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल बाजार में अनियंत्रित खड़े वाहनों के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। लोगों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को थल में जगह-जगह पर खड़े वाहनों से बाजार में एक घंटे का जाम लग गया। आवागमन कर रहे कई वाहन दोनों ओर फंस गए। इससे वाहनों में बैठे लोगों के साथ ही पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में सड़क किनारे आड़े- तिरछे खड़े वाहनों का लगातार चालन कर रही है। चालान की कार्रवाई का भी लोगों पर असर नहीं हो रहा है। जाम से व्यापारियों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने पुलिस से आए दिन जाम का कारण बन रहे वाहनों को सीज करने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें