फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: क्रैश बैरियर से टकराई अनियंत्रित जीप, प्रधान सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर कालिका के पास अनियंत्रित जीप क्रैश बैरियर से टकरा गई। घटना में प्रधान सहित चार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कालिका के पास एक स्कार्पियो जीप संख्या यूके 04 एएस 8988 सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

संयोग से जीप खाई में नहीं गिरी इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना में जीप में सवार कालिका के प्रधान 35 वर्षीय विक्की पिंगल, उनकी माता 65 वर्षीय तारा देवी के अलावा 67 वर्षीय पार्वती देवी और 34 वर्षीय भरत सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को उप जिला अस्पताल धारचूला पहुंचाया। डॉ. शालिनी फिरमाल ने बताया कि हालत गंभीर होने पर विक्की पिंगल और उनकी माता तारा देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक जीप अस्कोट से धारचूला को जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें