फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कमांडर जीप ने वैन में मारी टक्कर, दो राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के टनकपुर रोड के तिराहे में एक अनियंत्रित कमांडर जीप ने शौचालय के पास खड़ी वैन में टक्कर मार दी। हादसे में चपेट में आने से दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल दोनों वाहन चालक हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम सिल्थाम से आ रही एक कमांडर जीप ने टनकपुर रोड तिराहे के समीप सड़क किनारे खड़ी एक वैन में टक्कर मारी। इस टक्कर से वैन के समीप खड़े टनकपुर निवासी रोहित कुमार और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हायर सेंटर भेजने में मदद की। मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के एसआई संजय पूनिया ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें