फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चौकी में घुसी अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Thu, 23 Oct 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंडाक चौकी में घुसी कार। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक कार अनियंत्रित होकर चंडाक चौकी में घुस गई। संयोग से भीतर सो रहे तीन पुलिसकर्मी कार की चपेट में नहीं आए और बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक कार चालक नशे में धुत था। चालक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे एक फॉर्चुनर कार (यूके 05 ई 0400) अनियंत्रित होकर चंडाक पुलिस चौकी की दीवार तोड़कर भीतर घुस गई। चौकी के भीतर एसआई ललित डंगवाल, कांस्टेबल गोविंद सिंह और रविंद्र सो रहे थे। संयोग से कार उनके बिस्तर तक नहीं पहुंची और बड़ी घटना होने से बच गई। जब चालक से घटना कारण पूछा गया तो वह नशे में धुत मिला।
पुलिस कर्मियों ने चालक जाखनी निवासी निशांत को जिला अस्पताल लाकर उसका मेडिकल कराया जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। घटना के समय कार के पीछे वाली सीट पर दो अन्य युवक भी बैठे थे और वे भी नशे में थे। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें