पिथौरागढ़। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही सोरघाटी प्रीमियर लीग सीजन-टू में मां उल्का लायंस ने देवभूमि डेयरडेविल को 56 रनों से शिकस्त दी। मुकाबले में शतक बनाकर विनय कापड़ी मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मां उल्का लायंस और देवभूमि डेयरडेविल के बीच मुकाबला हुआ। उल्का लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 208 रन बनाए। बल्लेबाज विनय कापड़ी ने 128 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि डेयरडेविल की टीम 152 रनों पर सिमट गई और उल्का लायंस ने 56 रन से जीत हासिल कर ली। इस दौरान मनीष जोशी, गिरीश पाठक, नीरज सौन, नरेश भंडारी सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।