उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए अभी से जुटने को कहा है। पार्टी अलगे विधानसभा चुनाव को जल, जंगल, जमीन जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़ेगी। इसके लिए पार्टी से सर्वेक्षण शुरू कर दिए हैं।
रविवार को पार्टी के ब्लाक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी ने स्थानीय मुद्दों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और एतिहासिक जीत हासिल की। उससे उक्रांद ने सबक लिया है। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों पर अपने स्तर से सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। श्री ऐरी ने कार्यकर्ताओं ने सक्रिय और जमीन से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। इस दौरान ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करते हुए ऐरी ने चंद्रशेखर कन्याल को डीडीहाट का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष सलीम अहमद, केंद्रीय महामंत्री चंद्रशेखर कापड़ी, पुष्कर सिंह धामी, केएस बोरा, शेर सिंह शाही, ओम प्रकाश गोस्वामी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो 22 पीटीएच 9 पी