फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से फिर बदलेगा मौसम

Sun, 22 Feb 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम के मिजाज में एक बार फिर से बदलाव आने के संकेत हैं। 24 फरवरी से फिर बादलों की आवाजाही होने लगेगी और 25 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 25 फरवरी से अगले 24 घंटे तक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में आने वाले इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने लगेगी। अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें