फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शराब तस्करी में लिप्त दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 04:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

Pithoragarh News: जौलजीबी और जाजरदेवल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बृहस्पतिवार को जौलजीबी और जाजरदेवल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बलमरा की एक दुकान से पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दुकान संचालक मनी राम को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष रावत, सुप्रिया नेगी और हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह ने अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए छापेमारी की। उन्होंने झूणी मलान के पास अवैध बीयर के साथ दुकान संचालक देवेंद्र को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21 / 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी रेखा यादव का कहना है अवैध शराब की तस्करी करना कानूनी जुर्म है। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें