फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Mon, 29 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 26 अगस्त की रात नगर के बैंक रोड और सिल्थाम में युवाओं में हुई मारपीट की घटना के दौरान लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में आज पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सिल्थाम चौकी में तैनात दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया है कि मारपीट की जानकारी होने के बाद भी न तो यह पुलिसकर्मी मौके पर गए और न इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को ही दी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कांस्टेबल हरवीर सिंह और प्रदीप कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एक पुलिसकर्मी को इस तरह की घटना के समय तत्काल जो कदम उठाना चाहिए था वह इन दोनों पुलिसकर्मियों ने नहीं उठाया। उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नीरज सिंह देव को निलंबित किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने गृहक्षेत्र लोहाघाट में शराब पीकर ऊधम काटा था। बैंक रोड में युवाओं के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में चार आरोपी अब तक दबोचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें