फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल

Mon, 13 Apr 2015 12:35 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिथौरागढ़-झूलाघाट रोड में रविवार को हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को 108 वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बागेश्वर से झूलाघाट तक बुकिंग में सवारियां लेकर आई एक जीप रविवार सुबह 5.30 बजे वापसी में हुड़कना पुल से दस मीटर नीचे नाले में गिर गई। जीप खाली लौट रही थी। घटना में जीप चालक बागेश्वर निवासी कैलाश चंद्र तिवारी (30) को हल्की चोट आई है। जीप अब भी पुल के नीचे नाले में पड़ी हुई है। दूसरी घटना में मड़ेगांव के पास जीप और मोटरसाइकिल सवार में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में मड़ेगांव निवासी दिनेश कुमार (20) को चोटें आई हैं। दिनेश ने हेलमेट पहना हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने 108 आपात वाहन को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस दोनों दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें