फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुधारीकरण में धांधली के खिलाफ धरना

Mon, 13 Apr 2015 12:34 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 गौरीहाट-झूलाघाट सड़क के सुधारीकरण के नाम पर हुई कथित धांधली के विरोध में रविवार को व्यापारियों और लोगों ने धरना दिया। सड़क की दशा सुधारने के लिए 14 मई तक का समय दिया गया है। उसके बाद व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि गौरीहाट से झूलाघाट तक 25 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए एडीबी ने 25 करोड़ रुपए की राशि जारी की थी। सुधारीकरण का काम गंगोत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया। यह काम पिछले छह साल से चल रहा है लेकिन अब तक कई स्थानों पर सड़क मानक के हिसाब से चौड़ी नहीं हो पाई है। मोड़ों का कटान सही ढंग से नहीं किया गया है। अधिकांश स्थानों पर हाटमिक्स बिछाना छोड़ दिया गया है। सड़क के किनारे यात्री विश्राम शेड प्रस्तावित थे लेकिन अब तक एक भी शेड नहीं बना है। उन्होंने कहा कि सीमांत के लोगों की इस लाइफलाइन के निर्माण में घोर उपेक्षा की गई है। सड़क पर नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण पानी सड़क पर फैल रहा है।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा है कि यदि 14 मई तक सड़क को मानक के हिसाब से नहीं सुधारा गया तो 15 मई को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। आज के धरने में व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा, कृष्णानंद कलखुड़िया, दिनेश गड़कोटी, रामचंद्र भट्ट, मनोज कुमार, आलोक शर्मा समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें