पिथौरागढ़। नगर के अलग-अलग हिस्सों में बुजुर्ग महिला और युवक को सांप ने डस लिया। जानकारी के मुताबिक, कृष्णापुरी में बीते बृहस्पतिवार देर शाम खेत में काम कर रहे 21 वर्षीय सुभाष कुमार को सांप ने डस लिया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं थल में पशुओं के लिए चारा काट रही 61 वर्षीय गोविंदी देवी को भी सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे पीएचसी गोचर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीएमस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।