पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के सातवें दल के यात्रियों ने शनिवार को आदि कैलाश के दर्शन किए। उसके बाद विश्राम के लिए यात्री नाभीढांग पहुंचे। यात्री रविवार को भी नाभीढांग में विश्राम कर सोमवार को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे।
यात्रियों का शुक्रवार को आईटीबीपी के चिकित्सकों ने गुंजी में मेडिकल जांच की। जांच में दो यात्री अवनीश कुमार वर्मा (62) और नवीन कुमार गुप्ता (53) निवासी यूपी अनफिट पाए गए। केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि सातवें दल में 41 यात्री और तीन सर्विस स्टॉफ के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि जांच में अनफिट पाए गए यात्रियों ने तकलाकोट जाने की इच्छा जताई है। पांचवें दल के सदस्य मानस परिक्रमा कर कुगु में हैं। छठे दल के यात्रियों ने मानस से राक्षस ताल की परिक्रमा कर ली है।