फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तेंदुओं की धमक ने झुठलाए वन विभाग के दावे

Sat, 01 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो-01 पीटीएच 09 पी-पिथौरागढ़ नगर के कुमौड़ में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगे पिंजरे को देखते लो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पहाड़ी इलाकों में इंसानी बस्तियों के नजदीक वन्यजीवों की आमद अब आम होती जा रही है लेकिन वन विभाग के तमाम दावे और आंकड़े जमीनी हकीकत के सामने झूठे प्रतीत हो रहे हैं। वन विभाग के वैज्ञानिक अनुमानों को धत्ता बताते हुए सीमांत जिले के शहरी वार्डों में तेंदुओं ने ऐसा खौफ पसरा है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। एक तरफ जहां विभाग एक तेंदुए का दायरा 24 किलोमीटर मानता है, वहीं बस्तियों में हर दो से तीन किलोमीटर के भीतर एक से अधिक तेंदुओं की एक साथ मौजूदगी ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


नगर के बिण, जाखनी, कुमौड़, निराड़ा, खड़कोट, पांडेगांव, रई, विवेकानंद-सेरा सहित अन्य वार्डों में रोजाना तेंदुए नजर आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से विभिन्न वार्डों में एक से अधिक तेंदुओं की एक साथ तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई है। शाम होते ही अलग-अलग जगहों पर तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है।
वन विभाग के मुताबिक, हर दो से तीन किलोमीटर दायरे में तेंदुओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है जो चिंताजनक है। नगर के कुमौड़ में ही दो से तीन तेंदुए बीते कई दिनों से नजर आ रहे हैं इससे लोगों का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के ट्रैप कैमरा में भी ये तेंदुए कैद हुए हैं। वन विभाग ने बीते शुक्रवार को तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया लेकिन सफलता नहीं मिली है।
रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि कुमौड़ में विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हुआ है। अन्य वार्डों से भी तेंदुए की सक्रियता की सूचना मिली है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने और रात के समय अकेले में बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें