फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर का टैक्सी किराया दस रुपए

Fri, 03 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते ऐंचोली के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐंचोली से पिथौरागढ़ नगर में आने वाले लोगों को दो किलोमीटर का दस रुपए किराया देना पड़ता है। ऐंचोली से पिथौरागढ़ स्टेशन तक जीपों को संचालन होता है। मनमाना किराया कम करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ऐंचोली क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा से मिलने पहुंचे। डीएम ने सीओ से इस मामले की जांच करने और टैक्सी वालों की मनमानी पर अंकुश लगाने को कहा है।
विज्ञापन


ऐंचोली क्षेत्र के करीब 55 लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कहा कि दो किलोमीटर का किराया अधिक से अधिक पांच रुपए होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि लोकल की इन जीपों में अक्सर ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। कुछ जीपों को तो नाबालिग बच्चे भी चलाते हैं। नशे में यह ड्राइवर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करते रहते हैं। लोगों की मांग कि तत्काल इस तरह की अनियमितता पर अंकुश लगाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में मयंक वल्दिया, जितेंद्र बेलाल, चंदू पांडे, हेम पांडे, महेश राम, योगेश पांडे आदि थे। ऐंचोली मोहल्ले के लोग अक्सर बाजार के काम के लिए इन वाहनों से ही आते-जाते हैं। लंबे समय से मनमाना किराया दे रहे लोगों का गुस्सा अब सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें