फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में कार खाई में गिरी, दो की मौत

Tue, 20 Jan 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में अगरौन-बोयल मार्ग पर खाई में गिरी कार। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अगरौन-बोयल सड़क पर एक कार गहरी खाई गिर गई। घटना में चालक सहित दो की मौत हो गई। दोनों ही अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सतगड़ी निवासी गोपाल सिंह (35) पुत्र शेर सिंह और शिवनाथ (60) पुत्र प्रेमनाथ निवासी आंवला गाड़ किसी काम से गंगोलीहाट आए थे। मंगलवार दोपहर दोनों कार (यूके 05 टीए 5117) से अपने गांव लौट रहे थे। गंगोलीहाट से करीब 14 किलोमीटर दूर कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चालक गोपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। हादसे में शिवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल को खाई से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल कैलाश जोशी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम है और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें